भारत में बढ़ी हवाई यात्रा करने वालों की संख्या, बढ़ोतरी देखकर रह जाएंगे हैरान

By रितिका कमठान | Mar 22, 2025

भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत में अब अधिकतर लोग हवाई यात्रा करने में रुचि दिखा रहे है। बीते कुछ सालों में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या पहले से कहीं अधिक हो गई है। ये जानकारी अमेरिकी मुख्यालय वाली एल्टन एविएशन कंसल्टेंसी ने साझा की है। 

विमानन संभावनाओं पर गौर करें तो महामारी के पूर्व स्तर पर ये लौटा है। अब हवाई यात्रा की मांग में बढ़ोतरी हुई है। इससे भारत में विमानन विकास कार्यक्रमों की बढ़ोतरी को समर्थन मिलता है। इसकी बदौलत ही देश में 150 से अधिक हवाई अड्डों की स्थापना की गई है। 

उन्होंने कहा कि भारत की यात्री यातायात 2025 में सात फीसदी की दर से बढ़ सकती है। विकास का ये पैमाना मजबूती दर्शाता है। इससे देश में बनी एयरलाइनों के बीच लगभग 1900 विमानों का ऑर्डर भी बुक होगा। वहीं एयर इंडिया से लेकर विस्तारा के बीच भी हाल ही में विलय हुआ है। इससे भी एविएशन उद्योग में स्थिरता आ सकती है। इस विलय के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ही मजबूत खिलाड़ी होंगे जो पूर्ण-सेवा और कम-लागत में सुविधा देंगे।

प्रमुख खबरें

Health Tips: खून की कमी वाली महिलाएं सावधान! चाय की ये आदत बढ़ा सकती है Health Risk

PoK में भुखमरी और तनाव, भारत में ज़ोजिला टनल का जश्न... LoC से बंटे दो कश्मीर की बदलती हकीकत | Explained Zojila Tunnel

Rajya Sabha Election | एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका! मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, जानें कौन हैं BJP के महेश केवट जिनका राज्यसभा जाना अब तय

Sundar Pichai Birthday: Sundar Pichai ने कैसे Google के CEO बन दुनिया में मनवाया लोहा, पढ़ें पूरी कहानी