नूपुर शर्मा को मिला संतों का साथ, काशी धर्म परिषद की बैठक में फैसला- देश को बचाने के लिए आना होगा आगे

By अंकित सिंह | Jun 11, 2022

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में लगातार विरोध का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। कल जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में हिंसा और पथराव की खबर भी रही। साथ ही साथ कई जगहों पर आगजनी की भी घटना हुई। इन सबके बीच आज काशी में धर्म परिषद की बैठक हुई। धर्म परिषद में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा की निंदा की गई। साथ ही साथ इस पर नाराजगी भी जताई गई। संतो ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार से अराजकता फैलाने वालों और उसके पीछे के साजिशकर्ताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा विवाद पर बोले सचिन पायलट- आपस में द्वेष पैदा करने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

इसके साथ ही नूपुर शर्मा का गला काटने और रेप की धमकी देने वालों की भी कठोर निंदा की गई है। संत समाज ने यह भी कहा है कि हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं, हमारे भगवान को अपमान किया जा रहा है, हम कानून के रास्ते पर चलकर ही जिहादियों के खिलाफ कार्यवाही चाहते हैं इसके साथ ही देश को जलने से बचाने के लिए संतों के सड़क पर उतरने का भी फैसला लिया गया है जानकारी के मुताबिक इसमें कहा गया है कि सभी पंचों, अखाड़ों और नागाओं से वार्ता कर इस पर फैसला लिया जाएगा। धर्म परिषद में यह भी कहा गया है कि हम भगवान राम के रास्ते पर चलने वाले हैं। हम शांति चाहते हैं और जो हिंसा हो रही है वह अस्वीकार्य है। अब बहुत हो चुका, सरकार तत्काल कदम उठाए।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में