छिंदवाड़ा में ऑड ईवन फॉर्मूले का विरोध, सड़क पर उतरे व्यापारी

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2021

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोरोनावायरस के बाद अनलॉक की प्रक्रिया एक तरफ जहां जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी हुई थी, वही मंगलवार को अनलॉक के साथ बाजार खुलते ही व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए ऑड ईवन फार्मूले का विरोध कर दिया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी गंज में जहां भीड़भाड़ के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होते देखा गया तो वही व्यापारियों ने असंतोष जताया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में राहत के बाद भी 7 जून तक स्थगित रहेगी अंतरराज्यीय बस सेवा

जानकारी मिलते ही छिंदवाडा एसडीएम अतुल सिंह को मौके पर पहुँचकर स्थिति सम्हालना पड़ा। कुछ व्यापारी पहले दुकान खोलना चाह रहे थे, तो वही कुछ समझदार व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखी। कपड़ा व्यापारी सुनील बत्रा ने एक नंबर की दुकान होने पर भी अपनी दुकान बंद रखी। उन्होंने अपने दुकान के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वैक्सीन अवश्य लगाएं। बिना वैक्सीन के किसी भी कर्मचारी को दुकान में काम नहीं करने दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी