कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार से की माँग, जूनियर डॉक्टरों की माने मांगें हड़ताल करवाए समाप्त

Juda strike
दिनेश शुक्ल । Jun 1 2021 11:15PM

कोरोना की महामारी के इस संकट काल में जूनियर डॉक्टरो की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित होगी। जनहित में सरकार तत्काल उनकी माँगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय ले और उनकी हड़ताल समाप्त करवाये।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संकटकाल के दौरान जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। इधर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार से डॉक्टरों की मांगों को पूरा कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में राहत के बाद भी 7 जून तक स्थगित रहेगी अंतरराज्यीय बस सेवा

कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में अपनी 6 सूत्रीय माँगो को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर है। कोरोना की महामारी के इस संकट काल में जूनियर डॉक्टरो की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित होगी। जनहित में सरकार तत्काल उनकी माँगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय ले और उनकी हड़ताल समाप्त करवाये।


All the updates here:

अन्य न्यूज़