Odisha: Amit Shah का बड़ा वार, बोले- पाकिस्तान से डरती है कांग्रेस, PoK पर नहीं कर सकती बात

By अंकित सिंह | May 28, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बारे में बात करने से बचती है क्योंकि वे (पार्टी नेता) पाकिस्तान से डरते हैं। ओडिशा के जाजपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी कहती है कि 'पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। पीओके के बारे में मत बोलो।' नवीन बाबू (ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक), राहुल बाबा (कांग्रेस नेता राहुल गांधी), मेरी बात सुनो क्योंकि मैं महाप्रभु की भूमि से यह कह रहा हूं- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे।"

उन्होंने कहा कि ओडिशा में हमें 75+ सीटों का आशीर्वाद दें और यहां 'डबल इंजन' सरकार सुनिश्चित करें। ओडिशा में बीजेपी शानदार जीत दर्ज करेगी। 4 जून आएगा और नवीन बाबू अब सीएम नहीं रहेंगे, बल्कि 'एक्स सीएम' बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा एक ऐसे मुख्यमंत्री का हकदार है जो उड़िया हो, जो युवा हो और जो भगवान जगन्नाथ का भक्त हो। भाजपा जीतेगी और 25 साल बाद आखिरकार ओडिशा को एक उड़िया मुख्यमंत्री मिलेगा!

इसे भी पढ़ें: UP: विपक्ष पर Amit Shah का वार, बोले- 4 जून को भाजपा और NDA की विजय निश्चित, खड़गे साहब पर फूटेगा ठीकरा

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आज मैं नवीन बाबू से पूछना चाहता हूं... भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार की ओरिजनल चाबियां कहां हैं? रत्न भंडार की जांच रिपार्ट आप सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं? बीजेडी सरकार किसको बचाने का प्रयास कर रही है। आप ओडिशा में भाजपा की सरकार बना दो, एक महीने के अंदर रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट हम सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा ने अपने स्वाभिमान के लिए सम्राट अशोक के साथ युद्ध किया था, ओडियावासी मर गए लेकिन झुके नहीं। आज नवीन बाबू, ओडिशा पर एक तमिल मुख्यमंत्री थोपने का काम कर रहे हैं। नवीन बाबू आपको तो सहन कर लिया लेकिन आपके नाम पर तमिल बाबू हम सहन नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान