Odisha Assembly Election Results: राज्यपाल से मिले नवीन पटनायक, सीएम पद से दिया इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 05, 2024

बीजेडी प्रमुख और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह सुबह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की। ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए। नवीन पटनायक की बीजेडी ने 51 सीटें जीतीं और 24 साल बाद सत्ता खो दी। उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी ने 71 सीटें जीतीं। ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत के लिए 74 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं।

इसे भी पढ़ें: Odisha Assembly Elections | ओडिशा में भाजपा ने बोला धावा, नवीन पटनायक की 24 साल पुरानी पकड़ को खत्म करने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ‘एक्स’ पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की शानदार जीत है। भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’’ मोदी ने कहा कि ओडिशा चुनावों में भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं के प्रयासों पर बहुत गर्व है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भगवान श्री जगन्नाथ की पवित्र भूमि की सेवा करने का अवसर भाजपा को देने के लिए ओडिशा की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

Paresh Rawal Birthday: Villain बन डराया, बाबूराव बन हंसाया, ऐसे बने Bollywood के Legend

Facial का Glow रहेगा दोगुना, बस घर आकर लगाएं ये 2 चीजें, जानें ये Viral Beauty Hack

स्टार वॉर्स की ऑस्कर विजेता एडिटर Marcia Lucas का 80 वर्ष की उम्र में निधन, सिनेमा जगत में शोक

Summer Vacation में बच्चे बन रहे Mobile के आदी? उनकी Diet और इन Indoor Games पर दें ध्यान