By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रावती परिदा ने मंगलवार को राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस विधायक दल के एक और नोटिस को खारिज कर दिया, जिससे सत्र बाधित हुआ।
कांग्रेस विधायक दल ने दूसरा नोटिस तब पेश किया जब 18 सितंबर को पेश किया गया पहला नोटिस सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित होने के कारण स्वीकार नहीं किया जा सका था।
परिदा ने कहा, ‘‘मैं ओडिशा विधानसभा के नियम और संसद की परंपरा के अनुसार इस नोटिस को स्वीकार करने से इनकार करती हूं, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दो नोटिस एक के बाद एक नहीं लिए जा सकते। ऐसे अगले नोटिस पर पहले नोटिस के छह महीने बाद विचार किया जा सकता है।