ओडिशा सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थानों को महिला हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2025

ओडिशा में बालासोर के एक कॉलेज में कथित यौन उत्पीड़न के बाद एक छात्रा द्वारा आत्मदाह करने की घटना के मद्देनजर, राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए परिसर में महिला हेल्पलाइन नंबर-181 को प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया।

इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 और इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और इससे संबंधित जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करने का भी निर्देश दिया है।

कार्यशाला में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी छात्र, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सदस्य भाग लेंगे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कार्यशाला का विवरण अगले तीन दिन के भीतर उच्च शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

राज्य के स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने भी बृहस्पतिवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को महिला कर्मचारियों और विद्यार्थियों, विशेष रूप से लड़कियों के लिए स्कूलों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह का निर्देश जारी किया था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत