Odisha: बम हमले की धमकी के बाद पुरी जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ायी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर को बम हमले की धमकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से मिलने के बाद मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, जिस महिला के अकाउंट से यह पोस्ट की गई थी, उसने इसमें किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और दावा किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी यूजर आईडी बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की होगी।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुरी के साइबर पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।” इस बीच, सांसद खुंटिया ने कहा कि उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर पुरी के पुलिस अधीक्षक से बात की है। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी वाली एक कॉल आयी थी।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!