रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें 15 अगस्त तक खोलने के लिए रणनीति तैयार करें अधिकारी : सुक्खू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर इन्हें यातायात के लिए 15 अगस्त तक खोलने के लिए अधिकारियों को व्यापक रणनीति बनाने को कहा है। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी गयी। सुक्खू ने रोहड़ू में सड़क मरम्मत के प्रयासों में तेजी लाने के लिए एक करोड़ रुपये के तत्काल आवंटन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने अस्थायी सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। सुक्खू ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सभी संपर्क सड़कें 15 अगस्त तक पूरी तरह से चालू हो जानी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और उपायुक्त से अब तक की प्रगति के बारे में एक व्यापक रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कोई वित्तीय बाधा नहीं आएगी, यद्यपि राज्य में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process