मस्जिद में लाउडस्पीकर क्यों नहीं हो सकता, इफ्तार के वक्त काट रहे हैं बिजली, उमर अब्दुल्ला ने कहा- कुछ तो हमारे जज्बातों को कद्र करिए

By अभिनय आकाश | Apr 27, 2022

लाउडस्पीकर और अजान को लेकर पूरे देश में घमासान मचा है। राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक के अल्टीमेटम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों इसी विवाद के ईर्द-गिर्द घूम रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में 7 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे तक पूर प्रदेश के 75 जिलों में 6031 लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से उतारे जा चुके हैं। लाउडस्पीकर विवाद को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। अब्दुल्ला ने मोदी सरकार को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। उन्होंने लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद, बिजली कटौती के मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला है। 

इसे भी पढ़ें: हिन्दुत्व की राजनीति के दौर में अखिलेश के लिए आजम खान का कोई महत्व नहीं रहा

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘इस देश में सभी को अपना धर्म मानने की आजादी है। यह हमारे संविधान में लिखा है कि हम धर्मनिरपेक्ष देश हैं, जिसका अर्थ है कि सभी धर्म समान हैं। मुझे नहीं लगता है कि किसी सरकार को इससे छेड़छाड़ करनी चाहिए। इसके साथ ही अब्दुल्ला ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वाकई में बिजली की कमी है तो बाकी के घंटों में बिजली की कटौती करें। लेकिन शहरी और इफ्तार के वक्त बिजली नहीं काटिए। 

प्रमुख खबरें

Afghanistan में अकेले सफर करने पर केरल की महिला Travel Vlogger को मिली हिरासत की धमकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े