अमेरिका में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, संक्रमण के औसतन एक लाख नए मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

फोर्ट लॉडरडेल। अमेरिका में शनिवार को कोविड-19 के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले, सर्दियों में इतने अधिक मामले आए थे। इन मामलों के पीछे वजह वायरस का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप है और एक अन्य कारण दक्षिण में टीकाकरण दर कम होना है। स्वास्थ्य अधिकारियों को डर है कि यदि और अमेरिकी टीका नहीं लगवाएंगे तो मामले, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और मौत के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो सकती है। देश में 50 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और 70 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को कम से कम एक टीका लग चुका है। 

अस्पताल में भर्ती मरीजों की और मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है, हालांकि जनवरी के मुकाबले ये दोनों आंकड़े अभी कम हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि तब टीके इतने व्यापक तरीके से उपलब्ध नहीं थे। अभी कोविड-19 से पीड़ित 44,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और सीडीसी के मुताबिक इनमें एक हफ्ते में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है और जून के मुकाबले ये आंकड़े चार गुना बढ़ गए हैं। जनवरी में 1,20,000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती थे। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के मुताबिक सात दिन के औसत के हिसाब से शुक्रवार को एक दिन के भीतर औसतन करीब 500 लोगों की मौत हुई। दो सप्ताह पहले यह आंकड़ा करीब 270 मृत्यु का था। जनवरी में यह आंकड़ा प्रतिदिन 3,500 था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत को टीके की सिर्फ 75 लाख खुराक दी, जो पर्याप्त नहीं है: राजा कृष्णमूर्ति 

दक्षिण हिस्से में स्थिति खासतौर पर बिगड़ी हुई है जहां टीकाकरण दर सबसे कम है। सीडीसी के मुताबिक दक्षिण पूर्व क्षेत्र में अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले सप्ताह के मुकाबले 50 प्रतिशत बढ़ गई है। पिछले सप्ताह जहां रोजाना औसतन 11,600 मरीज इलाज करा रहे थे अब यह संख्या 17,600 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार