जन्मदिन पर दिशा पटानी को एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने ऐसे खास अंदाज से किया विश, क्या कम हो रही हैं दूरियां

By रेनू तिवारी | Jun 13, 2020

बॉलीवुड की फिटनेस डीवा और ऐक्ट्रस  दिशा पटानी 13 जून को अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पटानी को उनके जन्मदिन पर उनके दोस्तों सहित तमामा फैंस बधाई दे रहै हैं। दिशा को उनके एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी काफी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर दिशा पटानी का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।

दिशा को टाइगर की मां आयशा श्रॉफ से भी हार्दिक शुभकामनाएं मिलीं। इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक सेल्फी साझा करते हुए, आयशा ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं देवेशु!" बहुत सारे फूल और दिल इमोजी के साथ। दिशा ने टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के बारे में टिप्पणी करते हुए आयशा श्रॉफ को जवाब दिया, "बहुत बहुत धन्यवाद।"

दिशा को आखिरी बार आदित्य राय कपूर के साथ फिल्म मलंग में देखा गया था, जिसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया था। फिल्म निर्माता ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना  देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने दिशा और अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिथा कि आपके लिए अधिक शक्ति, साहस और प्यार ताकि आप हमें प्रेरणा देते रहें! मेरी बहादुर लड़की चमकते रहो। ” सूरी की इस विश का जवाब देते हुए दिशा ने लिखा, "शुक्रिया सर लेकिन आप मेरे पंखों के नीचे की हवा हैं।"

काम के मोर्चे पर, दिशा पटानी फिल्म राधे में दिखाई देंगी, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिवाली के आस-पास रिलीज होने की संभावना हैं। पहले ये फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी।

प्रमुख खबरें

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत

PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन

अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!