By अनन्या मिश्रा | Jun 06, 2025
चावल का पानी
DIY फेस पैक लगाएं
अगर आप किसी फंक्शन या पार्टी में जाना चाहती हैं और आप इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो आपको DIY फेस पैक ट्राई करना चाहिए। यह फेस पैक आपके चेहरे को निखारने का काम करेगा। आप इसको अपने स्किन टाइप के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे चंदन पाउडर, चावल के आटे का फेस पैक, मुल्तानी मिट्टी, बेसन और हल्दी का फेस पैक आदि। इनको लगाने से आपके चेहरे पर इंस्टेंट नूर देखने को मिलेगा।
फेस को करें मॉइश्चराइज
अगर आप घर पर हैं, तो समय-समय पर अपने फेस पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती रहें। इससे आपके फेस का निखार दोगुना हो जाएगा। साथ ही एलोवेरा से आपके फेस पर ग्लो दिखेगा। वहीं एलोवेरा जेल से अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करने से फेस की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
आपको एक बार यह स्किन केयर रूटीन जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके चेहरे का निखार दोगुना होगा, बल्कि इंस्टेंट ग्लो भी नजर आएगा। इन तरीकों से आपको मार्केट के प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।