Ganesh Chaturthi पर CM शिंदे ने की अपने आधिकारिक आवास वर्षा में पूजा-अचर्ना, कहा- जनता के विकास के लिए कई फैसले

By अभिनय आकाश | Sep 07, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आधिकारिक आवास वर्षा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र की जनता के विकास के लिए कई फैसले लिए हैं। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, जानिए पूजन विधि और महत्व

 गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने यहां बताया कि 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कॉंस्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। शहर की तीनों मेट्रो लाइन पर, गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है। संचालकों ने कहा कि इससे उन श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी जो 10 दिवसीय उत्सव के दौरान रात के समय पंडालों में उमड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान