राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा ने 7792 बूथों पर सुना प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 25, 2022

शिमला ।  भाजपा मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन के आह्वान पर आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी 7792 बुथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पन्ना समितियों के संवाद कार्यक्रम को नमो एप के माध्यम से सुना। 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका पर अपने विचार रखे जिससे भाजपा कार्यकर्ता प्रेरित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मतदाताओं की लोकतंत्र में भूमिका पर प्रकाश भी डाला। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री ने बूथ समितियों के सदस्यों से सीधा संवाद भी किया और उनका हाल चाल भी जाना यह एक प्रधानमंत्री के सरल स्वभाव का बड़ा उदाहरण भी है।

 

इसे भी पढ़ें: खराब मौसम ने रास्ता रोका तो जेसीबी में बैठकर शादी की रस्में निभाने पहुंचा दूल्हा

 

नंदा ने बताया कि लाहौल स्पीति, किन्नौर से लेकर सिरमौर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन प्रदेश भर में सुना गया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पाल, डेज़ी ठाकुर, विधायक परमजीत सिंह, वीरेंद्र कश्यप, राजेश कश्यप ने सोलन, त्रिलोक कापूर , राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने पालमपुर, राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर एवं सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने बुथों पर इस महत्वपूर्ण संबोधन को सुना। 

 

इसे भी पढ़ें: जिला मंडी के गलू स्थित शराब बोटलिंग प्लांट का लाइसैंस निलम्बित

 

इस उपलक्ष में भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश सचिव पायल वैद्या, कार्यालय सचिव प्यार सिंह, हरीश शर्मा, राजेश भानु, प्रणव ठाकुर , देश राज व सुरेश ठाकुर ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार