लंबे भाषण पर पटनायक के कटाक्ष पर माझी ने कहा: बीजद प्रमुख लोगों से संवाद नहीं करते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक के ‘‘लंबे भाषणों से विकास नहीं होता’’ संबंधी बयान के एक दिन बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख जब मुख्यमंत्री थे, तो लोगों से सीधे संवाद करने के बजाय लिखा हुआ भाषण पढ़ा करते थे।

माझी ने पटनायक पर उनकी शासन शैली को लेकर भी हमला किया और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री के शिकायत प्रकोष्ठ में आते थे और लोगों की याचिकाएं एकत्र करते थे।

पटनायक ने मंगलवार को एक पार्टी कार्यक्रम में मोहन चरण माझी सरकार पर वास्तविक विकास करने के बजाय केवल लंबे भाषणों और प्रचार पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

Janmashtami पर कृष्णभक्ति में डूबे CM Yogi, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की

Kenya में Magadi प्लांट विवाद पर Tata Chemicals ने दी सफाई, कहा- सभी नियमों का किया पालन

जंतर-मंतर पर बवाल! छात्रा का आरोप- स्वतंत्र भारद्वाज ने फोड़ा पिता का सिर, राहुल गांधी बोले- अमित शाह की पुलिस क्या कर रही है?

Kanthapuram Musaliar के बयान पर VHP का Congress पर हमला: Secular नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल