राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा पर केजरीवाल ने कहा, अच्छे काम के लिए सही समय नहीं होता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनावों से तीन दिन पहले ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा पर आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ‘‘अच्छे काम’’ के लिए सही समय नहीं होता। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र के निर्णय का स्वागत किया और देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन देशवासियों की आस्था का सम्मान: भाजपा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में पिछले वर्ष नवम्बर में राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के आलोक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन करने की घोषणा की। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार