विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, रिजिजू ने पर्यावरण-अनुकूल खेल सुविधाओं का किया वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

नयी दिल्ली। नये खेलमंत्री किरन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की सभी अकादमियां और स्टेडियम हरे भरे होंगे। कुछ दिन पहले खेलमंत्री बने रिजिजू ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अशोक का पौधा लगाया।

उन्होंने कहा कि यह लंबे अभियान की शुरूआत है। हम साइ स्टेडियमों और अकादमियों में कई पौधे लगायेंगे। हमारे सभी संस्थान पर्यावरण के अनुकूल होंगे। खेलमंत्री ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात करके उनके प्रशिक्षण और सुविधाओं के बारे में पूछा। 

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल