Trump की जीत पर अपनी पुरानी दोस्ती की दुहाई देने लगा पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर फिर उगला जहर

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पाकिस्तान और चीन के होश उड़े हुए हैं। पाकिस्तान की हालत का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वो अभी से अमेरिका को अपना पुराना दोस्त बताने लगा है। पाकिस्तान के  विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका पुराने दोस्त और साझेदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नए अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव से चीन के साथ इस्लामाबाद के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई दी। उन्होंने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध दशकों पुराने हैं और हम सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों को और मजबूत एवं व्यापक करने को लेकर आशान्वित हैं।

इसे भी पढ़ें: INS विक्रांत पर राष्ट्रपति मुर्मू का ये अंदाज़ देखा क्या? समंदर में बिताया एक दिन

ट्रंप की जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बधाई दी थी। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, 'निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दूसरे कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक जीत पर बधाई! मैं पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने के लिए आने वाले प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। 

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर