अमेरिकी वायुसेना अड्डे पर दुर्घटना में एक वायुसेना कर्मी की मौत, तीन अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

बिलोक्सी (अमेरिका)। मिसिसिपी स्थित अमेरिका के वायुसेना अड्डे पर काम करने वाले एक ठेकेदार ने अपने वाहन से ‘ट्रैक’ पर चल रहे चार वायुसेना कर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बताया कि एमेट जे बेनेट पर बिलोक्सी में ‘केसलर एयर फ़ोर्स बेस’ पर खराब वाहन चलाने का आरोप भी है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना बुधवार की है। एफबीआई के प्रवक्ता ब्रेट कार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बेनेट तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उसकी एक अन्य वाहन से टक्कर होते-होते बची थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता