जिद है एक सूर्य उगाना है, एक भारत नया बनाना है : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि ‘जिद है एक सूर्य उगाना है-एक भारत नया बनाना है।’’ पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में शामिल होने आए प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार रात से ही लखनऊ प्रवास पर हैं और राजभवन में ठहरे हैं। मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने राजभवन में प्रधानमंत्री के साथ की अपनी दो तस्‍वीरें रविवार को ट्विटर पर साझा की हैं। दोनों तस्‍वीरों में प्रधानमंत्री मुख्‍यमंत्री के कंधे पर हाथ रखे हुए कुछ समझाने के अंदाज में नजर आ रहे हैं और योगी-मोदी के कदम आगे की ओर बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर के हांथ काटे, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि 403 विधानसभा सीटों वाले उत्‍तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव होना है और सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस बार भी 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सहयोगियों समेत 325 सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा