मध्य प्रदेश के सतना में एक और बस दुर्घटना, एक की मौत 20 से अधिक यात्री हुए घायल

By वेंकटेश द्विवेदी | Mar 09, 2021

सतना। मध्य प्रदेश में सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर ग्राम रैगवा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं, महिला अपराध में प्रदेश नंबर एक परः कमलनाथ

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी निवासी छोटेलाल पंचम के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस सतना के सिंधी कैम्प निवासी लक्ष्मी बाधवानी के नाम रजिस्टर्ड है। 

प्रमुख खबरें

Sri Lanka ने दूसरी पारी में की वापसी, Sooriyabandara ने बनाए नाबाद 90 रन

Nepal में भीषण Flood, 105 Indian समेत 400 लोग Missing, चारों ओर तबाही

Nepal Flash Flood: जलप्रलय से कई लोगों की मौत, 105 Kailash Mansarovar Yatri लापता, Bihar में बाढ़ का अलर्ट

EAC PM ने Bank Consolidation की वकालत की, समान आकार के बड़े बैंक बनाने की दी सलाह