ब्रायन लारा के 400 रन को पीछे छोड़ने का एक मौका और मिलेगा: वॉर्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का मानना है कि यहां पाकिस्तान के खिलाफ चूकने के बाद उन्हें ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च 400 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने का एक और मौका मिलेगा। शनिवार को वार्नर जब 335 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे तब कप्तान टिम पेन ने पारी घोषित करने का फैसला किया।

व्यावसायिक हितों के कारण उस समय एडीलेड में मौजूद लारा वॉर्नर के उनका रिकॉर्ड तोड़ने की स्थिति में उनसे मिलने और उन्हें बधाई देने की तैयारी कर रहे थे। वॉर्नर बाद में लारा से मिले और उन्होंने वेस्टइंडीज के इस महान बल्लेबाज के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।

 इसे भी पढ़ें: यूसुफ पठान ने लखनऊ में पठान क्रिकेट अकादमी का उदघाटन किया

वॉर्नर ने पोस्ट में कहा कि महान खिलाड़ी से मिलना शानदार रहा। शायद एक दिन मुझे उनके 400 रन को पीछे छोड़ने का एक मौका और मिलेगा।’’इससे पहले लारा ने भी कहा था कि उन्हें लगता है कि वॉर्नर भविष्य में यह उपलब्धि हासिल करेंगे।

प्रमुख खबरें

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

Virat Kohli और Gill के शतक, पहले ODI में भारत ने West Indies को 8 विकेट से दी मात

Kylian Mbappe बाएं घुटने की चोट के कारण Nations League के 3 मैचों से बाहर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज