अफगानिस्तान में अपहृत सात भारतीयों में से एक सुरक्षित देश लौटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अपहृत हुए सात भारतीय व्यक्तियों में से एक व्यक्ति 10 महीने बाद सुरक्षित भारत वापस लौट आया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत बाकी बचे छह भारतीय नागरिकों की जल्द सुरक्षित वापसी के लिए अफगानिस्तान सरकार के साथ काम कर रहा है।

तालिबान के आतंकवादियों ने अशांत उत्तरी प्रांत बगलान में पिछले साल छह मई को भारत के सात इंजीनियरों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार अफगानिस्तान सरकार से आग्रह करता आ रहा है। मंत्रालय ने अफगानिस्तान सरकार का इसके लिए शुक्रिया अदा किया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान सरकार के समक्ष कई अवसरों पर यह मुद्दा उठाया है।

इसे भी पढ़ें: आयरलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने टेस्ट में पहली बार जीत का स्वाद चखा

प्रमुख खबरें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी

देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल, पाकिस्तान में शुरू हुआ अलग ही खेल, मुनीर के खिलाफ इकट्ठा हुए शिया