केरल में इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2024

पलक्कड के निकट वालयार में ओणम उत्सव के अवसर पर आयोजित खाने की एक प्रतियोगिता के दौरान इडली गले में फंसने के कारण दम घुटने से शनिवार को 49 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एक स्थानीय क्लब ने किया था। पुलिस के मुताबिक, “मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जिसका प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान इडली गले में फंसने के कारण दम घुट गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और किसी तरह इडली को बाहर निकाला।” पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वालयार पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मुकदमा दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

छठ पूजा: UPEIDA ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

CM Yogi Adityanath ने Garhmukteshwar और तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, दिए कड़े निर्देश

Lucknow में चोरी के आरोप और मानसिक प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या, दो महिलाएं अरेस्ट

India US Trade: द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी दल पहुंचा भारत