J&K के बांदीपोरा में पुलिस और BSF की संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 4 जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में BSF और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर शुक्रवार को ग्रेनेड हमला हुआ। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग्रेनेड हमले में ज़ख़्मी हुए जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, फ़िलहाल सभी रश्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : पत्रकार फहद शाह को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

घाटी में हुईं 541 आतंकवादी घटनाएं

केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकवादी घटनाएं हुईं और 439 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं 109 सुरक्षाकर्मी शहीद भी हुए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया था कि 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकी घटनाएं हुईं और 439 आतंकवादी मारे गए।

राय ने कहा था कि इन घटनाओं में 98 नागरिक भी मारे गए और उस समय से करीब 5.3 करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद