Encounters in Jammu and Kashmir । किश्तवाड़ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, तीन घायल

By एकता | Nov 10, 2024

पिछले 24 घंटे जम्मू और कश्मीर के तीन इलाकों में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ श्रीनगर, दूसरी किश्तवाड़ और तीसरी सोपेरा में हुई। किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए, जिसमें से एक शहीद हो गया है। शहीद हुए सैनिक की पहचान 2 पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के तौर पर हुई है। सेना ने उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है। इसके अलावा सोपेरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार दिया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, मध्य कश्मीर, राजीव पांडे ने कहा, 'हालांकि, दुर्गम इलाका होने के कारण सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया है। हमारे जवानों पर भी कुछ गोलियां चलाई गईं। घेराबंदी बढ़ा दी गई है और हमें उम्मीद है कि आतंकवादियों का पता लगा लिया जाएगा और उन्हें मार गिराया जाएगा।'

किश्तवाड़ में हुई दूसरी मुठभेड़

दो ग्राम रक्षा रक्षकों की हत्या के बाद कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में बृहस्पतिवार शाम से आतंकवाद रोधी अभियान जारी है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन जवान घायल और एक शहीद हो गया। सेना ने शहीद सैनिक की पहचान 2 पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के तौर पर की और उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।

सेना ने ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट में बताया, 'व्हाइट नाइट कोर के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) और सभी रैंक के जवान 2 पैरा (एसएफ) के बहादुर नायब सूबेदार राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। सूबेदार राकेश भारत रिज किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए संयुक्त सीआई (आतंकवाद विरोधी) अभियान का हिस्सा थे। हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।' तीसरा मुठभेड़ सोपेर में हुई थी, जहां एक आतंकी मुठभेड़ में मारा गया था।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच