पुणे में आईटी पेशवर से दुष्कर्म मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ‘कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव’ (सामान पहुंचाने वाला) बनकर 22 वर्षीय एक आईटी पेशेवर के फ्लैट में घुसने और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को शुक्रवार को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और उसके चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है। उसने एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने चेतावनी दी कि यदि घटना की सूचना किसी को दी तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी कर देगा।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि वह कूरियर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति है और उसने उसे बैंक से संबंधित कोई दस्तावेज दिखाया।शिकायत के मुताबिक, उसने दस्तावेज पर हस्ताक्षर के लिए एक पेन मांगा और जैसे ही महिला पेन लाने के लिए पीछे मुड़ी, तो आरोपी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

पुलिस ने बताया, ‘‘महिला को (इसके अलावा) कुछ भी याद नहीं है, क्योंकि उसे रात करीब साढ़े आठ बजे होश आया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी