जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने रात भर क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी रखी और मुठभेड़ सुबह पुन: आरम्भ हो गई। 

प्रमुख खबरें

उम्मीद है इस बार Ram Dhan की चोरी नहीं होगी: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर बोले Akhilesh Yadav

Once More Movie Review | अर्जुन दास और अदिति शंकर की केमिस्ट्री एक उतार-चढ़ाव वाली रोमांटिक कहानी में जान डालती है

Kapil Sibal का बड़ा आरोप: BJP को जिताने के लिए Voter List में हेरफेर की साजिश

Mahanadi Coalfields लाएगा IPO, Coal India बेचेगी 10% हिस्सेदारी