Tamil Nadu में कृषि उपज बढ़ाने के लिए ‘एक गांव, एक फसल’ योजना शुरू होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

तमिलनाडु के कृषि बजट में राज्य के कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए ‘एक गांव, एक फसल’ योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना में कृषि भूमि की तैयारी, बीज उपचार और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन जैसे पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि उपज बढ़ाने के लिए 15,280 राजस्व ग्रामों में एक गांव, एक फसल योजना शुरू की जाएगी। इस पहल में खेत को फसल के लिए तैयार करने, उच्च उपज देने वाली किस्मों के लिए बीज उपचार और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन का प्रदर्शन किया जाएगा।

किसानों की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक गांव में एक फसल पर ध्यान केंद्रित करते हुए पांच से 10 एकड़ से अधिक भूमि में इनका प्रदर्शन किया जाएगा। इस योजना के दायरे में धान, चोलम (ज्वार), मक्का, कम्बू (बाजरा), कुदिरावली (बाजरा), रागी, लाल चना, काला चना, हरा चना, मूंगफली, सूरजमुखी, कपास और गन्ना जैसी फसलें रखी जाएंगी।

मंत्री ने कहा कि किसानों को लाभकारी और हानिकारक कीटों के बीच फर्क कर पाने में मदद करने के लिए ‘स्थायी कीट निगरानी भूखंड’ स्थापित किए जाएंगे और प्रभावी पौध संरक्षण उपायों की सिफारिश की जाएगी।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश