OnePlus 6T McLaren Edition भारत में लॉन्च, इसमें है 10 जीबी रैम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

OnePlus ने OnePlus 6T McLaren Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में OnePlus 6T McLaren Edition लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो फोन में 10 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन नई वार्प चार्ज 30 तकनीक के साथ आता है। आइये जानते हैं वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन के स्पेसिफिकेशन के बारें में।

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन (OnePlus 6T McLaren Edition) के स्पेसिफिकेशन

- Oneplus 6T मैकलेरन एडिशन में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन के साथ आती है।

- फोन  एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर रन करता है।

- स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है।

- वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन 10 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 

- वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर भी एफ/1.7 है।

- सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

- फोन को 3,700 एमएएच की बैटरी पावर देती है।

- कनेक्टिविटी के लिए फोन में में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शा दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Oneplus 6T थंडर पर्पल कलर वेरिएंट लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम

OnePlus 6T McLaren Edition की कीमत और उपलब्धता

वनप्लस 6टी मैकलेरन एडिशन की कीमत  भारत में 50,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 15 दिसंबर से अमेज़न इंडिया और वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर शुरू होगी।  साथ ही इस फोन को  नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में नए वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर में 13 दिसंबर को बेचा जाएगा।

प्रमुख खबरें

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू

YSRCP का Nellore में हल्लाबोल, Mega DSC धांधली की CBI Probe और Nara Lokesh के इस्तीफे की मांग

High Court के फैसले की समीक्षा करेगा Supreme Court, Ram Rahim की बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलें

सहकारिता विभाग का Har Ghar Tiranga अभियान: Ram Kripal Yadav बोले - गाँव-गाँव तक फैलेगी देशभक्ति