OnePlus Ace 6 अगले हप्ते होगा लॉन्च, LTPO OLED डिस्प्ले के साथ 7,800mAh की बैटरी मिलेगी

By Kusum | Oct 22, 2025

स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल वनप्लस का OnePlus Ace 6 जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी के फ्लैगशिप OnePlus 15 को भी पेश किया जाएगा।  OnePlus Ace 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दिए गए पोस्टर में कंपनी ने  OnePlus Ace 6 के डिजाइन का खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका भार लगभग 213 ग्राम का होगा। इससे पहले चीन की 3C वेबसाइट पर  OnePlus Ace 6  की मॉडल नंबर- PLQ 110 के साथ लिस्टिंग हुई थी। ये स्मार्टफोन 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।  OnePlus Ace 6 में 1.5K BOE फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 156Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। 

प्रमुख खबरें

Karnataka कैबिनेट और राज्यसभा उम्मीदवारों पर Rahul Gandhi, Kharge ने Delhi में किया मंथन

India-Oman FTA लागू, भारतीय Exports के लिए Middle East का दरवाजा खुला, Zero-Duty का मिलेगा लाभ

Travel के दौरान Motion Sickness से हैं परेशान? Summer Trip पर आजमाएं ये 8 रामबाण उपाय

Indonesia Open में PV Sindhu का शंखनाद, Kidambi Srikanth पहले दौर में ही बाहर।