मुरलीधर राव का दावा, केवल भाजपा ही दे सकती है स्थिर सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

करीमनगर। भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि केवल भाजपा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्थिर सरकार दे सकती है और आतंकियों तथा अलगाववादियों की चुनौतियों का मुकाबला कर सकती है। राव ने राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के प्रस्तावित गठबंधन को नकार दिया। उन्होंने कहा कि जब हैदराबाद, विजयवाड़ा, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, कोलकाता में सभाएं होती हैं तो विपक्ष की ओर प्रधानमंत्री पद का कोई एक चेहरा नहीं होता, बल्कि 15 चेहरे होते हैं।

राव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर यही हालात रहे तो हर सप्ताह एक नया प्रधानमंत्री होगा। उन्होंने कहा कि क्या यह देश पांच साल में 50 प्रधानमंत्री स्वीकार कर सकता है। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मोदी स्थिर और सक्षम सरकार दे सकते हैं जो विकासोन्मुखी होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता