इस दिवाली केवल हरित पटाखों को ही अनुमति : कर्नाटक सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

बेंगलुरु| कर्नाटक सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर दिवाली के लिए केवल हरित पटाखों की बिक्री और जलाने की अनुमति दी।

इसे भी पढ़ें: दूसरों की सेहत की कीमत पर उत्सव नहीं मनाया जा सकता : न्यायालय ने पटाखों पर प्रतिबंध पर कहा

आदेश में कहा गया कि विक्रेता को संबंधित विभागों से जरूरी परमिट लेना होगा और प्राधिकारी केवल हरित पटाखों की बिक्री की अनुमति दे सकते हैं। हरित पटाखों की बिक्री के लिए दुकानों को केवल एक से 10 नवंबर के बीच ही खोला जा सकता है।

राज्य सरकार के मुताबिक हरित पटाखों की दुकानें अस्थायी तौर पर और परमिट में उल्लेखित तारीख और स्थान पर ही खोली जा सकेंगी।

इसे भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा: जैन

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर