केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का दावा, पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ सिर्फ आढ़ती कर रहे हैं आंदोलन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब में नए कृषि कानूनों के खिलाफ आढ़ती आंदोलन कर रहे हैं न कि किसान, क्योंकि नए अधिनियमों के कारण उनको करोड़ो रुपये के कमीशन का नुकसान होगा। रेड्डी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से सुनिश्चित होगा कि कोई भी किसानों का शोषण नहीं कर पाए और इन कानूनों के जरिए वे अपनी उपज को वहां बेच पाएंगे जहां उन्हें अच्छी कीमत मिलेगी। रेड्डी की टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में खेती बचाओ यात्रा नाम से ट्रैक्टर रैलियां करने के दौरान आई है। 

इसे भी पढ़ें: अर्जुन मुंडा बोले, नये कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं, उपज बढ़ाने के कई उपाय हैं शामिल 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, वाम दल और कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियां नए कानूनों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रही हैं। गौरतलब है कि संसद ने हाल में तीन विधेयकों- कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक-2020’, किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक 2020 और ‘आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक-2020’ को पारित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन विधेयकों को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया