अर्जुन मुंडा बोले, नये कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं, उपज बढ़ाने के कई उपाय हैं शामिल

Arjun Munda

अर्जुन मुंडा ने कहा कि इन कृषि कानूनों में उपज को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। यह पूछे जाने पर कि जब नीति इतनी ही अच्छी थी तो मोदी सरकार की केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने क्यों इस्तीफा दिया?

जमशेदपुर। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कहा कि नये कृषि कानून किसानों के पक्ष में हैं और इनमें फसल की उपज बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। मुंडा ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाये गये नये कृषि कानूनों के लागू होने से किसान अपने लाभ को ध्यान में रखते हुए सरकार के साथ-साथ किसी अन्य को भी अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन कृषि कानूनों में उपज को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। यह पूछे जाने पर कि जब नीति इतनी ही अच्छी थी तो मोदी सरकार की केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने क्यों इस्तीफा दिया? इस पर मुंडा ने कहा, ‘‘ अब उन्हें भी अहसास हो रहा है कि यह नीति किसानों के पक्ष में है।’’ 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 933 नये मामले, कुल संख्या 87210 हुई

हाथरस मामले पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में जनजातीय मामलों के मंत्री मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। अब सीबीआई इस मामले की पूरी जांच करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इस मामले के निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।’’ बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में एक बार फिर से वहां राजग की सरकार बनेगी। नीतीश के विकास मॉडल को लोगों ने काफी सराहा है। मुंडा ने शनिवार को रांची में संवाददाता सम्मेलन कर नये कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया था और कहा था कि कांग्रेस समेत अधिकतर विपक्षी पार्टियां इन कानूनों के बारे में किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़