केवल मोदी ही देश को मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

देहरादून। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि केंद्र सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल ने यह साबित कर दिया है कि केवल नरेंद्र मोदी ही देश को उस तरह का मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं जिसकी वर्तमान परिदृश्य में जरूरत है। पुलवामा आतंकी घटना के बाद बालाकोट हवाई हमले को उडी के बाद की गयी सर्जिकल स्ट्राइक से भी बडी आतंकवाद विरोधी कार्रवाई बताते हुए गोयल ने कहा कि इससे मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश की आस्था और दृढ हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: देश को केवल नरेंद्र मोदी दे सकते हैं मजबूत सरकार: अमित शाह

उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के अलावा सभी लोगों खासकर वंचित वर्गो तक विकास ले जाना मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक रहा है। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले पांच साल देश का कायापलट करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मोदी ने ऐसे काम किये जिससे जनता खास तौर पर वंचित वर्ग का जीवन पहले से बेहतर हुआ है। उन्होंने राज्य की पांचों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने और मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार