सरकार का चेहरा बदला, वाजपेयी कैबिनेट में रहे चार चेहरे नए मंत्रिमंडल में शामिल

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया। कुल नए 43 मंत्रियों को शामिल किया गया। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं की मंत्रिमंडल से विदाई कर दी गई। इन सबके बीच मोदी मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को ज्यादा महत्व दिया गया है। वर्तमान में मोदी कैबिनेट में सिर्फ चार ऐसे चेहरे बचे हुए हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी की भी सरकार में मंत्री रहे हैं। यह चेहरे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। वर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा कृषि मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: हर्षवर्धन समेत 12 की छुट्टी, सात का हुआ प्रमोशन, सिंधिया, राणे सहित 36 नए चेहरे मंत्रिपरिषद में शामिल

मुख्तार अब्बास नकवी की बात करें तो यह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का राज्य मंत्री का भार संभाल चुके हैं। इन दोनों के अलावा श्रीपद नाइक और प्रह्लाद सिंह पटेल भी वाजपेयी कैबीनेट में मंत्री रह चुके हैं।ऐसे में इस बार का मोदी मंत्रिमंडल युवाओं से भरा है। इन सब के बीच एक ऐसे शख्स को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जिनका अनुभव अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने का बहुत रहा है। वह शख्स हैं पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव। राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुए 51 वर्षीय वैष्णव 1994 बैच के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी रहे हैं। वैष्णव ने 2003 तक ओडिशा में काम किया और फिर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यालय में उप सचिव नियुक्त हो गए। वाजपेयी जब प्रधानमंत्री पद से हटे तो वैष्णव को उनका सचिव बनाया गया। आईआईटी से पढ़ाई कर चुके वैष्णव ने 2008 में सरकारी नौकरी छोड़ दी और अमेरिका के व्हार्टन विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर, किरन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव समेत तमाम मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, PM मोदी का जताया आभार

कैबिनेट मंत्री के रूप में महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य राम चंद्र प्रसाद सिंह, ओड़िशा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने शपथ ली। इनके अलावा किरेन रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 

प्रमुख खबरें

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद

Trump Officials के सैन्य ठिकानों में रहने पर US Lawmakers ने Pentagon से मांगा खर्च का हिसाब