Operation Ganga हमारे लोगों के साथ खड़े होने के संकल्प को दर्शाता है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ सरकार के अपने लोगों के साथ खड़े होने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी कठिन चुनौती क्यों न हो, सरकार अपने लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेगी। उनकी टिप्पणी ‘‘हिस्ट्री टीवी 18’’ द्वारा अपने नये वृत्तचित्र ‘‘द इवैक्यूएशन: ऑपरेशन गंगा’’ पर किये गये एक ट्वीट पर आई है।

इसे भी पढ़ें: किसी भी समाज, साम्राज्य या देश के लिए दूसरों पर निर्भर रहना अनुचित: राजनाथ सिंह

ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ऑपरेशन गंगा हमारे लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह भारत की अदम्य भावना को भी प्रदर्शित करता है। यह वृत्तचित्र इस ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।’’ सरकार ने रूस के साथ युद्ध के दौरान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों, ज्यादातर छात्रों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ की शुरुआत की थी।

प्रमुख खबरें

Pushpa 2 Stampede Case: Video Conference से कोर्ट में पेश हुए Allu Arjun, 6 जुलाई को अगली सुनवाई।

Sanjay Raut गटर-छाप व्यक्ति! Nilesh Rane का दल-बदल के आरोपों पर तीखा पलटवार

Bank Closed: जून में कई दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें RBI की नई Holiday लिस्ट

Gen Z में तेजी से पॉपुलर हो रहा डेटिंग का नया ट्रेंड Wild Flowering, इसमें Commitment का नहीं है कोई प्रेशर