Operation Kaveri: नेवी शिप, एयरफोर्स के विमान... जोरों पर है ऑपरेशन कावेरी, सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब पहुंचा

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2023

भारत से 5 हजार किलोमीटर दूर सूडान है, जहां सत्ता पर कब्जे के लिए सेना और अद्धसैनिक बलों के बीच युद्ध चल रहा है। गृह युद्ध वाले सूडान में करीब 4 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। सूडान से 286 भारतीय नागरिकों को जलमार्ग से वापस लाया गया, भारतीय वायु सेना के निकासी के पहले बैच में 121 नागरिकों को निकाला गया, और दूसरे बैच में 135 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। भारत ने सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया था सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के मुताबिक, 15 अप्रैल से अब तक कम से कम 459 लोग मारे गए हैं और 4,000 से ज्यादा घायल हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर के अनुसार, पहले सी130जे विमान के माध्यम से 121 नागरिकों को और दूसरे विमान से 135 लोगों को बाहर निकाला गया। भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके। ज्ञात हो कि सूडान में करीब 3000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पढ़ें PM Modi, Karnataka Election, CM Yogi, Sudan Crisis, WFI से संबंधित खबरें

केरल के बेटे कर रहे निगरानी 

पीएम मोदी ने कोच्चि में युवम कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा था कि सूडान में गृहयुद्ध के कारण हमारे कई लोग वहां फंस गए हैं। इसलिए हमने उन्हें सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है। इसकी निगरानी केरल के बेटे कर रहे हैं और हमारी सरकार के मंत्री मुरलीधरन।"इस बीच, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सूडान में बचाव प्रयासों की निगरानी के लिए जेद्दा के लिए रवाना होंगे।

प्रमुख खबरें

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Kailash Yatra का New Route तैयार! बिना Passport-Visa ऐसे करें दर्शन, जानें Registration Process