Operation Sindoor: कर्नाटक कांग्रेस ने महात्मा गांधी का शांति का संदेश किया साझा, फिर हटाया

By अंकित सिंह | May 07, 2025

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महात्मा गांधी का एक उद्धरण पोस्ट किया, जिसमें शांति पर जोर दिया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही इसे हटा दिया गया। पोस्ट में लिखा था, “मानवता का सबसे शक्तिशाली हथियार शांति है – महात्मा गांधी।” यह पोस्ट भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अंदर नौ स्थानों पर हवाई हमले करने के तुरंत बाद आया था। सैन्य अभियान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुस्साहस के मूड में पाकिस्तान, डीजी आईएसपीआर ने कहा- सैन्य ताकत को लेकर गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी

इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सशस्त्र बलों के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "मैं ऑपरेशन सिंधुर के पीछे हमारे सशस्त्र बलों के असाधारण साहस को सलाम करता हूं। उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई इस बात की पुष्टि करती है कि भारत किसी भी रूप में आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने आगे कहा, "पहलगाम में क्रूर हमला सिर्फ निर्दोष लोगों की जान पर नहीं था, यह भारत के सपनों और भावना पर हमला था। हमारे बहादुर सैनिकों का हर प्रयास पीड़ितों, उनके परिवारों और शांति और मानवता में विश्वास रखने वाले हर भारतीय को न्याय दिलाने की प्रतिज्ञा है।"

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल