Prayagraj में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगानगर में हंडिया थाने के नौनरा गांव में अफीम की अवैध रूप से खेती होने की सूचना मिलने पर प्रयागराज पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब 10 बिस्वा क्षेत्र में अफीम की खड़ी फसल को नष्ट कर दिया और कथित तौर पर अफीम की खेती कर रहे विजय चंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) अभिषेक भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौनरा में अफीम की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली।

इस सूचना पर थाना प्रभारी ने खेत को सील कर दिया और इसके बाद हंडिया के सहायक पुलिस आयुक्त, आबकारी निरीक्षक और तहसीलदार उस खेत पर गए। उन्होंने बताया कि उस खेत में अफीम की अवैध खेती होने की पुष्टि हुई है। यह खेती लगभग 10 बिस्वा क्षेत्र में हो रही थी और यह खेती विजय चंद्र मौर्य नाम का व्यक्ति कर रहा था। यह जमीन उसी के नाम पर है।

भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने अवैध अफीम के लगभग 1500 पौधे और अफीम के 1718 फल (वजन 136 किलो 340 ग्राम) नष्ट किए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?