'विपक्ष की बैठक दिशाहीन', Rajnath Singh बोले- भाजपा को जीत की हैट्रिक बनाने से कोई नहीं रोक सकता

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बेंगलुरु में विपक्षी एकता के प्रयासों पर चर्चा के बावजूद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जादू और सुशासन भारतीयों पर हावी है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने जौर देते हुए कहा कि मैं विपक्षी खेमे में बहुत भ्रम और निराशा देख रहा हूं। लोकतंत्र में, सभी को अपने विचार रखने का अधिकार है, और हां, प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण है...लेकिन मुझे लगता है कि विपक्ष को पहले से ही पता है कि भाजपा को जीत की हैट्रिक बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार का सहयोग मिलता तो वामपंथी उग्रवाद खत्म हो गया होता : राजनाथ सिंह

मोदी-योगी की तारीफ

वहीं एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन (दृष्टिकोण) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन के अनुरूप उत्तर प्रदेश का विकास किया जा रहा है। सिंह अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित 3,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विजन’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मिशन’ के अनुरूप उत्तर प्रदेश का विकास किया जा रहा है। योगी ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन (एक हजार अरब) अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है जो निकट भविष्य में पूरा होकर रहेगा।

प्रमुख खबरें

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

Yash की फिल्म Toxic Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल

JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने