फूल एवं पत्ती के मध्य विपक्षी दल मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे: अन्नाद्रमुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भाजपा के साथ उसके गठबंधन को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं पर सिर्फ दोस्ती ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच विचारधारात्मक निकटता भी है। अन्नाद्रमुक के मुखपत्र ‘‘नमाथु अम्मा’’ में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और वह मैत्री का विस्तार था लेकिन वास्तव में दोनों पार्टियां देशभक्ति और ईश्वर की पूजा जैसे प्राथमिक मुद्दों पर एक स्वर में बात करती हैं।

इसे भी पढ़ें: वीपी शिवाकोंलुंदु बने पुडुचेरी नए विधानसभा अध्यक्ष

यह लेख इन रिपोर्टों की आया है किहाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियां में मतभेद है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केंद्र के त्रिभाषी फार्मूला को ले कर गलत सूचना फैलाई जा रही है। यह इशारा राज्य में विपक्षी दलों के लिए था जो हिंदी को लागू करने के खिलाफ हैं। लेख में कहा गया है कि अन्नाद्रमुक का निशान दो पत्तियां और भाजपा का निशान कमल का फूल है और फूल एवं पत्ती के मध्य विपक्षी दल मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

गर्मी के कारण बार-बार तनाव बढ़ रहा है, तो चिंता छोड़िए इस थेरेपी की मदद से पाएं छुटाकारा

Uttar Pradesh : गांव में आग लगने से नौ माह की बच्ची की झुलसकर मौत

Janhvi Kapoor का बचपन का चेन्नई घर अब Airbnb की लिस्ट में हुआ शामिल, एक्ट्रेस ने कहा- यह उनकी बेशकीमती संपत्ति थी

Kerala: बैंक खाते में जमा रकम लौटने से इनकार करने पर व्यक्ति ने खुदकुशी की