वीपी शिवाकोंलुंदु बने पुडुचेरी नए विधानसभा अध्यक्ष

vp-sivakolundhu-pradesh-puducherry-becomes-new-assembly-speaker

सत्ता पक्ष के व्हिप आर के आर आनंदरमन ने शिवाकोंलुंदी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। हालांकि विपक्षी पार्टियों- एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा के उपाध्यक्ष वी पी शिवाकोंलुंदु सोमवार को निर्विरोध विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे पहले वी वैथीलिंगम अध्यक्ष थे और वह हाल के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सदन का विशेष सत्र बुलाया गया था। चुनाव के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा चुप है और पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए कोई मांग नहीं उठा रही :नारायणसामी

सत्ता पक्ष के व्हिप आर के आर आनंदरमन ने शिवाकोंलुंदी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। हालांकि विपक्षी पार्टियों- एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़