संसद के दोनों सदनों में आज छठे दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी, सरकार ने कहा- हम चर्चा के लिए तैयार

By अंकित सिंह | Jul 25, 2022

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लेकिन संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। आज 2:00 बजे जब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने दोनों ही सदनों में जबरदस्त तरीके से हंगामा किया। जिसके बाद से दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष का आरोप है कि सरकार, महंगाई और जीएसटी और अग्निपथ योजना को लेकर चर्चा से बच रही है। दूसरी ओर सरकार का भी जवाब सामने आ गया है। राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साफ तौर पर कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार मुद्रास्फीति पर चर्चा के लिए तैयार है। क्योंकि हम चाहते हैं कि लोग जानें कि हमने अन्य देशों की तुलना में मुद्रास्फीति को कम रखने के लिए क्या कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: सांसदों ने रामनाथ कोविंद को दी विदाई, राष्ट्रपति ने कहा- पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए

महंगाई और कुछ आवश्यक वस्तुओं पर माल और सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया, जिसकी वजह से उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के 15 मिनट के भीतर ही अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही मनोनीत सदस्य इलैया राजा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली और उसके बाद उपसभापति हरिवंश ने पूरे सदन की ओर से ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा