पंचायत चुनाव से पहले पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश, पुलिस कर्मचारियों के होएंगे ट्रांसफर

By Suyash Bhatt | Nov 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय  ने 3 नवंबर को एक आदेश जारी किया है। अक्टूबर 2021 तक की स्थिति में चार साल के दौरान तीन साल तक एक ही जगह पर पोस्टेड पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर होंगे। जिसके लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 अक्टूबर 2021 को एक पत्र लिखकर आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के लिए ये निर्देश दिए थे। इसके अलावा कमीशन ने निर्देश दिए थे कि थानों में खाली पदों का भरा जाना जरुरी है। और इसी कारण अतिरिक्त पुलिस बल के माध्यम से थानों में खाली पदों की पूर्ति की जाए। 8 नवंबर तक प्रस्ताव भेजना जरुरी होगा।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, भीतरघात करने वाले नेताओं पर गिरेगी गाज 

वहीं पुलिस मुख्यालय के भेजे गए पत्र में सभी SP को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से सब इंस्पेक्टर (SI), इंस्पेक्टर या DSP स्तर का कोई अधिकारी इस दायरे में ना आता हो और यदि ऐसे अधिकारी पदस्थ हैं।  उनके ट्रांसफर के प्रस्ताव भेजकर उनकी जगह अन्य लोगों की पदस्थापना के बारे में भी प्रस्ताव भेजे जाए। पुलिस मुख्यालय तक यह जानकारी 8 नवंबर तक भेजी जानी जरूरी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय