चार साल के कार्यकाल में गरीबों के लिए समर्पित रही हमारी सरकार--जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 24, 2021

आनी।  हमने अपने कार्यकाल में लोगों के मुफ्त इलाज के लिए हिमकेयर योजना चलाई। इस योजना के माध्यम से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त उपचार हुआ गया। कांग्रेस इसे काम नहीं मानती। विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा के शवाड़ में आयोजित जनसभा में ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, हमने अपनी सरकार को गरीबों के लिए समर्पित किया है। उन्होंने गरीबों के लिए चलाई जा रही हिमकेयर, गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता गरीबों के लिए किए जा रहे इन कामों को काम नहीं मानते। शायद वो घोटालों और भ्रष्टाचार को ही अपना काम मानते हैं। क्षेत्रवाद को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालत पूरे देश में खराब है। आने वाले कई सालों तक कांग्रेस बिल्कुल खत्म है। यह इसलिए क्योंकि लोगों को अब कांग्रेस की सच्चाई पता है। इनके पास न तो नेता है ना ही नेतृत्व।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो मंडी-मंडी ही कहते रहते हैं। मेरे लिए मंडी का मतलब पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र से है। क्षेत्रवाद तो तब होता था जब हरी टोपी पहन कर ही काम हो जाते थे। जो टोपी हमारी संस्कृति की पहचान है, उसका भी राजनीतीकरण कर दिया था। आज पूरा पूरा हिमाचल किन्नौर से सिरमौर तक एक है। सेना पर राजनीति करने के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस बात से सहमत हैं कि सेना को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। लेकिन ये सच्चाई है कि कांग्रेस के लोग सेना के जवानों के ऊपर इस तरह से टिप्पणी करेंगे तो वो बर्दाश्त नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: चंबा जिला के पांगी में 55 ईवीएम व वीवीपैट मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच भेजी गईं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त की गई। आज पूरा देश एक झंडे के नीचे है। आज राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। कोरोना जैसे संकट काल में भी ऐसे निर्णय लिए गए जिससे आज देश कोरोना मुक्त होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल आनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री ने कहा दशकों से आनी में एसडीएम ऑफिस की मांग चली आ रही थी, इस मांग को हमने पूरा किया। आगे भी आपकी जरूरतों का ख्याल हम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को जिताकर दिल्ली भेजने की अपील करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को बढ़त 25 हजार से अधिक होनी चाहिए।  शवाड़ में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूर्व जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र और उनकी पत्नी जो मौजूदा बीडीसी सदस्य हैं, भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पार्टी जॉइन करने पर स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर