मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल आनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित

Suresh Kashyap

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी विभागों के आज तक के कार्यों की समीक्षा भी की और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा की उपचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली । इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद किया।

 

इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में और 2022 में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी : अविनाश राय खन्ना

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी विभागों के आज तक के कार्यों की समीक्षा भी की और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।  प्रातः 10:30 बजे शवाद और दोपहर 12:30 बजे निरमंड में मुख्यमंत्री जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में उपस्थित रहेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दी करवाचौथ की बधाई

 

25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा और अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़